Saturday, April 25, 2026
Homeउत्तर प्रदेशकेंद्रीय सुरक्षा बलों के हाथ में है स्ट्रांग रूम की सुरक्षा व्यवस्था

केंद्रीय सुरक्षा बलों के हाथ में है स्ट्रांग रूम की सुरक्षा व्यवस्था

-पुलिस अधीक्षक भदोही स्ट्रांग रूम की खुद कर रहे निगरानी

– स्ट्रांग रूम के बाहर एक पार्टी के अधिकतम दो लोगों निगरानी की अनुमति

भदोही(हि.स.)। वाराणसी में ईवीएम विवाद के बाद जनपद में भी स्ट्रांग रूम की सुरक्षा व्यवस्था और चाक चौबंद कर दी गयी है। कलेक्ट्रेट परिसर ज्ञानपुर में बनाये गये स्ट्रांग रूम की सुरक्षा व्यवस्था के लिए चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल व केंद्रीय सुरक्षाकर्मी लगाए गए हैं। 10 मार्च को मतगणना होगी।

पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार ने स्ट्रांग रूम की सुरक्षा व्यवस्था की खुद मानिटरिंग कर रहे हैं। बुधवार को स्ट्रांग रूम का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। स्ट्रांग रूम की निगरानी में लगे सीसीटीवी कैमरे व सुरक्षा व्यवस्था में तैनात पुलिसकर्मियों के ड्यूटी रजिस्टर आदि की चेकिंग की गई। निर्वाचन आयोग द्वारा जारी निर्देशों का पालन करने के लिए सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गये। मतगणना की पारदर्शिता के लिए स्ट्रांग रूम के बाहर प्रत्येक विधानसभा में एक पार्टी के अधिकतम दो लोगों को सीसीटीवी और स्ट्रांग रूम पर निगरानी की अनुमति दी गई है।

प्रभुनाथ

RELATED ARTICLES

Most Popular