Saturday, March 7, 2026
Homeउत्तर प्रदेश केंद्रीय मंत्री ने पल्स पोलियो अभियान को दिखाई हरी झंडी

 केंद्रीय मंत्री ने पल्स पोलियो अभियान को दिखाई हरी झंडी

फतेहपुर(हि.स.)। जिले में शनिवार को पल्स पोलियो अभियान से आम जन मानस को जागरूक करने के लिए जिले की सांसद व केन्द्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने फीता काटकर व हरी झंडी दिखाकर पल्स पोलियो रैली को रवाना किया।

रैली जिला अस्पताल से बिन्दकी बस स्टॉप व आबूनगर होते हुए जिला अस्पताल में समाप्त हुई। केन्द्रीय मंत्री ने नागरिकों से अपील की कि जीरो से पांच वर्ष तक के बच्चों को बूथों पर लाकर पल्स पोलियो की खुराक पिलाये और भारत को पल्स पोलियो से मुक्त कराने में अपनी सक्रिय भूमिका अदा करे।

मुख्य चिकित्साधिकारी ने बताया कि दिन रविवार को 1280 बूथों के माध्यम से 4 लाख, 37 हज़ार, 03 सौ, 97, बच्चों (0-5 वर्ष) को पल्स पोलियो की खुराक पिलायी जाएगी, को सफल बनाने के लिए 884 टीमें, 256 सुपरवाइजर, 43 मोबाइल टीमें लगायी गयी है। बूथों पर पल्स पोलियो की खुराक प्रातः 09 बजे से 04 बजे तक पिलायी जाएगी तथा 19 सितम्बर से 23 सितम्बर 2022 तक टीमों द्वारा घर-घर जाकर छूटे हुए बच्चों को पोलियो की खुराक पिलायेंगे।

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष भाजपा आशीष मिश्रा, जिला महामंत्री पुष्पराज सिंह पटेल, जिला उपाध्यक्ष अपर्णा सिंह गौतम, जिला मंत्री कुलदीप सिंह भदौरिया सहित चिकित्सक उपस्थित रहें।

देवेन्द्र

RELATED ARTICLES

Most Popular