Sunday, April 26, 2026
Homeउत्तर प्रदेशकुशीनगर के तीनों लापता बच्चे बरामद, पुलिस ने परिजनों को सुपुर्द किया

कुशीनगर के तीनों लापता बच्चे बरामद, पुलिस ने परिजनों को सुपुर्द किया

-तीन दिन पूर्व से थे लापता

कुशीनगर (हि. स.)। कुशीनगर के रामकोला थाना के खोटही गांव के तीन दिन पूर्व से लापता तीन बच्चों को पुलिस ने खोज निकाला। रविवार को बरामद बच्चों को उनके परिजनों को सौंप दिया गया।

पुलिस अधीक्षक कुशीनगर धवल जायसवाल ने बताया कि राजेश पुत्र महावीर ने थाना रामकोला में सूचना दिया गया कि उनके तीन बच्चे घर से गायब हैं। इस सूचना का तत्काल संज्ञान लेकर जनपद के सभी थानों की पुलिस सक्रिय हो गई। खोजबीन शुरु की गई। रविवार को पुलिस को रेलवे स्टेशन लक्ष्मीगंज के पास से तीनों बच्चों के देखे जाने की सूचना मिली थी। छानबीन के बाद बच्चे सकुशल बरामद कर लिए गए। पुलिस बच्चों से जानकारी हासिल कर आगे की कार्रवाई में लगी है।

बच्चों को परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया। पुलिस कार्रवाई का पर्यवेक्षण अपर पुलिस अधीक्षक रितेश कुमार सिंह व क्षेत्राधिकारी खड्डा संदीप वर्मा ने की।

बरामदगी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार राय, चौकी प्रभारी विजय शंकर सिंह के नेतृत्व वाली पुलिस टीम शामिल रही।

गोपाल

RELATED ARTICLES

Most Popular