Sunday, April 26, 2026
Homeउत्तर प्रदेशकासगंज में जमीन के विवाद में लाठी से पीटकर अधेड़ की हत्या

कासगंज में जमीन के विवाद में लाठी से पीटकर अधेड़ की हत्या

कासगंज (हि.स.)। कोतवाली क्षेत्र के गांव नगला तिदरी में शनिवार सुबह शौच के लिए गए अधेड़ लाठी-डंडों से पीटकर हत्या कर दी गई। घटना की वजह जमीन का विवाद बताया जा रहा है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
ग्राम पंचायत कल्याणपुर के नगला तिदरी में 52 वर्षीय रामनिवास सुबह खेत पर शौच को गया था। यही पहले से घात लगाए गांव के राजू, गुल्लू, मुकेश, नैना एवं विपिन ने उस पर हमला बोल दिया। लाठी-डंडों से पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। चीख-पुकार सुनने के बाद आसपास खेतों में काम कर रहे लोग घटनास्थल पर दौड़ पड़े। जानकारी परिजनों को दी। आनन-फानन में घायल को स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 
इंस्पेक्टर पीएन शर्मा ने बताया कि मृतक के पुत्र श्याम ने आरोपितों के नाम बताए हैं। तहरीर दिए जाने पर आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

RELATED ARTICLES

Most Popular