Tuesday, June 23, 2026
Homeमनोरंजनकार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी ने खत्म की 'सत्य प्रेम की कथा'...

कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी ने खत्म की ‘सत्य प्रेम की कथा’ के पहले शेड्यूल की शूटिंग

कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘सत्य प्रेम की कथा’ को लेकर चर्चा में है। फिल्म के पहले शेड्यूल की शूटिंग पूरी हो गई है। इसकी जानकारी खुद कार्तिक आर्यन ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर सेट से कुछ तस्वीरें व वीडियोज साझा करते हुए दी।

इन तस्वीरों व वीडियो में कार्तिक आर्यन के साथ कियारा आडवाणी व फिल्म की पूरी टीम एवं क्रू मेम्बर्स भी नजर आ रहे हैं और सभी काफी खुश दिखाई दे रहे हैं।

रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म सत्य प्रेम की कथा एक ख़ूबसूरत प्रेम कहानी पर आधारित होगी। इस फिल्म के जरिये कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी दूसरी बार स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगे। इससे पहले यह जोड़ी फिल्म भूल भुलैया 2 में नजर आई थी। ऐसे में फिल्म भूल भुलैया 2 के बाद यह जोड़ी सत्य प्रेम की कथा में क्या धमाल मचाती है ये देखना दिलचस्प होगा।फिल्म सत्य प्रेम की कथा का निर्देशन समीर विद्वंस कर रहे हैं । समीर को मराठी फिल्म ‘आनंदी गोपाल’ के लिए 2019 में राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है। कार्तिक की इस फिल्म को साजिद नाडियाडवाला प्रड्यूस करेंगे और यह फिल्म अगले साल यानी 29 जून, 2023 में सिनेमाघरों में दस्तक देगी ।

सुरभि सिन्हा/कुसुम

RELATED ARTICLES

Most Popular