काम के नही नोट के बल पर लड़ेगी भाजपा : डॉ संजय चौहान

  • जनवादी जनक्रांति यात्रा के दौरान बेलसर में बोले राष्ट्रीय अध्यक्ष

गोण्डा । अपने काम के बलबूते नही बल्कि नोट के बलबूते विधान सभा चुनाव में उतरेगी भाजपा उक्त बातें समाजवादी पार्टी की सहयोगी जनवादी पार्टी (सोशलिस्ट) के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ संजय चौहान ने जनवादी जनक्रांति यात्रा के दौरान बेलसर में आयोजित एक सभा को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि भाजपा राज में महिलाएं, नवजवान, किसान, व्यवसायी सबकी सुरक्षा व भविष्य खतरे में है। उन्होंने कहा कि भाजपा सिर्फ पोस्टरों पर काम दिखाने वाली सरकार चला रही है जमीनी हकीकत से आम जनमानस पूरी तरह त्रस्त है।

समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष आनन्द स्वरूप उर्फ पप्पू यादव ने कहा कि भाजपा ने जनता को मुर्गा समझ लिया है कि हर महीने 5 किलो दाना देते रहो और नोचते खाते रहो।

सपा नेता रामभजन चौबे ने कहा कि इलाके में बाढ़ पीड़ितों की पीड़ा सुनने वाला कोई नही है। किसान आवारा पशुओं से परेशान है, लेकिन सरकार और उसके नुमाइंदे पोस्टर चिपकाने में लगे हैं। जमीनी स्तर पर भाजपा ने कुछ कार्य नही किया।

समाजवादी महिला सभा की जिलाध्यक्ष साधना सिंह ने कहा कि सरकार मिशन शक्ति के नाम पर जनता का धन लुटा रही है जबकि महिलाओं व बेटियों पर आए दिन क्रूर अत्याचार की खबरों से अखबार भर जाते है।

इस दौरान जनवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मन्नू चौहान, सपा संस्कृति प्रकोष्ठ के अध्यक्ष लंबरदार यादव, मजदूर सभा के अध्यक्ष डॉ गुरुदेव सिंह, सपा नेता मनोज चौबे, अधिवक्ता देवमणि त्रिपाठी, केशवराम यादव, जमील अहमद, दिनेश यादव, रामपाल यादव, अजय चौहान, मोहनलाल चौहान,अंकुर मणि त्रिपाठी, बिंदेश्वरी यादव, प्रमोद कुमार चौहान सहित अनेक लोग मौजूद रहे।

error: Content is protected !!