Monday, April 20, 2026
Homeउत्तर प्रदेशकानपुर हिंसा में 12 और पत्थरबाज गिरफ्तार

कानपुर हिंसा में 12 और पत्थरबाज गिरफ्तार

कानपुर (हि.स.)। कानपुर का माहौल खराब कर हिंसा फैलाने वालों पत्थरबाजों की धरपकड़ जारी है। मंगलवार को 12 और पत्थरबाजों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। हिंसा मामले में अब तक कुल 50 पत्थरबाजों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

कानपुर के बेकनगंज स्थित नई सड़क पर हिंसा भड़काने व सौहार्द बिगाड़ने वाले पत्थरबाजों से पुलिस सख्ती से निपट रही है। उनकी गिरफ्तारी के लिए इलाके में पुलिस ने सोमवार को पोस्टर लगाए थे। पोस्टर लगाए जाने के बाद पहचान सामने आने पर पत्थरबाजों में कार्यवाही का भय बढ़ गया और खुद भी थाने में सरेंडर करने पहुंच रहे हैं। बीती देर रात एक पत्थरबाज थाने में पुलिस को सरेंडर करने पहुंचा।

11 पत्थरबाजों को पुलिस ने पहचान के आधार पर अलग अलग स्थानों से गिरफ्तार कर लिया है। इस तरह से बीते 24 घंटे की कार्यवाही में पुलिस ने 12 पत्थरबाजों को पकड़ा है और इस तरह से हिंसा मामले में 50 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। पत्थरबाजों की गिरफ्तारी की पुष्टि मंगलवार को ज्वाइंट पुलिस आयुक्त आनंद प्रकाश तिवारी ने दी है।

मोहित

RELATED ARTICLES

Most Popular