Tuesday, June 23, 2026
Homeउत्तर प्रदेशकानपुर: नाले में डूबने से हुई युवक की मौत

कानपुर: नाले में डूबने से हुई युवक की मौत

कानपुर (हि.स.)। रायपुरवा थाना क्षेत्र में जूही रेलवे खलवा पुल के पास स्थित एक नाले में एक शुक्रवार सुबह एक युवक का शव पाया गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई की। पुलिस का मानना है कि प्रथम दृष्टया उसकी मृत्यु डूबने से हुई है, हालांकि मृत्यु का स्पष्ट कारण जानने के लिए पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि अभी उसकी पहचान नहीं हो पायी है।

रायपुरवा थाना प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि रेलवे के जूही खलवा पुल के पास स्थित एक नाले में एक युवक का शव पाया गया है। उसकी उम्र लगभग 40 वर्ष है। स्थानीय लोगों ने सूचना दिया कि नाले के किनारे एक युवक शव पानी में उतराता हुआ दिखाई दे रहा है। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने शव कब्जे में लेकर उसकी पहचान कराने का प्रयास कर रही है। ऐसा प्रतीत हो रहा है कि युवक नशेड़ी प्रतीत हो रहा है, जिससे वह नशे में गुरूवार रात नाले में गिर गया और उसकी जान चली गई।

दूसरी तरफ चर्चा है कि जूही परमपुरवा के पार्षद राकेश पासवान ने सूचना दी कि एक व्यक्ति जिसका नाम दीपक शुक्ला पुत्र प्रेम नाथ शुक्ला उम्र करीब 37 वर्ष हाल निवासी परमपुरवा थाना जूही जो अपने साले रजत मिश्रा पुत्र महेश कुमार निवासी परमपुरवा के साथ पिछले 2 वर्षों से रह रहे था, जो पॉपुलर धर्म कांटे के पास नाले के किनारे मृत पाया गया जबकि प्रभारी निरीक्षक रायपुरवा कहना है कि अब तक उसकी पहचान नहीं हो पायी है।

राम बहादुर

RELATED ARTICLES

Most Popular