Wednesday, June 24, 2026
Homeउत्तर प्रदेशकानपुरः वर्चस्व की जंग में युवक पर जानलेवा हमला, कई राउण्ड की...

कानपुरः वर्चस्व की जंग में युवक पर जानलेवा हमला, कई राउण्ड की फायरिंग

कानपुर(हि.स.)। नौबस्ता थाना क्षेत्र हंसपुरवा के दलन पुरवा मोहल्ले में बुधवार देर रात वर्चस्व को लेकर एक युवक की हत्या करने के इरादे से दबंग अपराधियों ने कई राउण्ड गोली चलाई और गाड़ियों को क्षतिग्रस्त कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल से खाली खोखे बरामद किए। इलाके के चौकी प्रभारी की तहरीर पर मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी गई है।

घटना के सम्बन्ध में पुलिस उपायुक्त दक्षिण प्रमोद कुमार ने गुरूवार को बताया कि हंसपुरम के दलन पुरवा मोहल्ले के रहने वाले रोहित राजपूत और रितेश भदौरिया के बीच विगत कुछ दिनों से आपसी रंजिश चल रही है। वर्चस्व को लेकर बुधवार की देर रात रोहित पर रितेश भदौरिया ने अपने साथियों के साथ दहशत फैलाने के लिए कई राउण्ड फायरिंग की। फायरिंग की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस टीम ने कारतूस के खाेखें बरामद कर लिए हैं। स्थानीय पुलिस चौकी की तहरीर पर मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। मामले में दो युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

पुलिस उपायुक्त बताया कि एक पक्ष का कहना है कि हत्या के इरादे से बेखौफ अपराधियों ने गोली चलाई है जिसमें रोहित राजपूत सुरक्षित बच गया। वारदात करने में कुछ हिस्ट्रीशीटर अपराधियों के भी नाम सामने आ रहे हैं। दोनों पक्ष के लोगों पर इससे पूर्व भी अभियोग पंजीकृत हैं। जांच के बाद कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

राम बहादुर

RELATED ARTICLES

Most Popular