Friday, October 16, 2026
Homeउत्तर प्रदेशकानपुरः प्रसपा नेता के अवैध बारात घर पर चला केडीए का बुलडोजर

कानपुरः प्रसपा नेता के अवैध बारात घर पर चला केडीए का बुलडोजर

कानपुर(हि.स.)। कानपुर विकास प्रधिकरण (केडीए) ने बुधवार को प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (प्रसपा) नेता विनोद प्रजापति के अवैध निर्माण गार्डन (बारात घर) को ध्वस्त कर दिया। इस दौरान भारी पुलिस बल एवं केडीए के अधिकारी उपस्थित रहे।

विशेष कार्याधिकारी सत शुक्ला ने बताया कि भूमाफियों, अपराधियों द्वारा किए गए अवैध निर्माण को लेकर लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी के तहत केडीए ने प्रसपा नेता विनोद प्रजापति के अवैध बारात घर पर बुलडोजर चलाया गया है। लगभग दो हजार वर्ग गज जमीन केडीए की बर्रा बाईपास के पास है, जिसे भूमाफिया विनोद प्रजापति ने कब्जा कर लिया था।

केडीए के उपाध्यक्ष अरविंद सिंह ने बताया कि भूमाफियाओं के खिलाफ लगातार यह कार्रवाई जा रही है। पिछले एक साल में केडीए ने कई भूमाफियाओं के खिलाफ कार्रवाई की गई है। यह कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

राम बहादुर

RELATED ARTICLES

Most Popular