Saturday, October 17, 2026
Homeउत्तर प्रदेशकांवड़ियों का आगमन शुरू, प्रशासन ने तैयारियां तेज की

कांवड़ियों का आगमन शुरू, प्रशासन ने तैयारियां तेज की

हरदोई(हि.स.) । शिव मंदिरों की ओर जाने वाले कांवड़ मार्ग पर शिवभक्तों का आवागमन प्रारंभ हो गया है। प्रशासन ने भी तैयारियों को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है। कांवड़ मार्ग पर पड़ने वाली अंडा और मीट की सभी दुकानें बंद कराई गई हैं। शाहजहांपुर रोड , लखनऊ रोड ,सीतापुर रोड,कानपुर रोड की दोनो तरफ की दुकान बंद हो गई हैं। अन्य व्यवस्थाएं भी तेजी के साथ पूरी की जा रही है।

पुलिस प्रशासन ने कांवड़ मार्ग पर पड़ने वाली सभी अंडा और मीट की दुकानों को बंद करा दिया है। सावन में कांवड़ यात्रा के दौरान ये दुकानें पूरी तरह बंद रहेगी। कोई इसके बाद भी दुकान खोलता है तो उस पर कठोर कार्रवाई होगी। गुरुवार को सुबह से ही मीट की समस्त दुकानें बंद रही।

पुलिस उपाधीक्षक हेमंत उपाध्याय ने बताया कि कांवड़ मार्ग पर प्रशासन ने चेकिंग अभियान चलाया और सभी मीट की दुकानों को बंद करा दिया गया। बताया कि जिला कांवड़ मार्ग पर सफाई, विद्युत व्यवस्था का काम तेजी के साथ चल रहा है।

अम्बरीष

RELATED ARTICLES

Most Popular