Monday, July 27, 2026
Homeउत्तर प्रदेशकमरे में रखा गया चार बोरा गोमांस बरामद

कमरे में रखा गया चार बोरा गोमांस बरामद

कानपुर(हि.स.)। बादशाही नाका पुलिस ने कुली बाजार इलाके से चार बोरे में गो मांस बरामद किया है। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी से जांच कराने के बाद उसे नष्ट कराया गया।

प्रभारी निरीक्षक सुभाष चन्द्र ने शुक्रवार को बताया कि गुरुवार की देर रात को कुली बाजार क्षेत्र स्थित एक कमरे में चार बोरे के अंदर गो मांस रखे जाने की सूचना मिली। इस पर उपनिरीक्षक धीरज कुमार शर्मा अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और बोरे से गोमांस को कब्जे में ले लिया। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी ने मामले की जांच के लिए गोमांस का नमूना लेकर लैब भेजा। गोमांस को कलक्टरगंज थाना क्षेत्र में स्थित छोटी लाइन माल गोदाम में गड्ढा खुदवाकर नष्ट कराया। इस संबंध में पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर पुलिस जांच में जुट गई।

राम बहादुर

RELATED ARTICLES

Most Popular