Sunday, August 23, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयकंबोडिया में सैन्य अड्डा बना रहा चीन, नौसेना करेगी इस्तेमाल

कंबोडिया में सैन्य अड्डा बना रहा चीन, नौसेना करेगी इस्तेमाल

नामपेन्ह(हि.स.)। चीन अपनी विस्तारवादी नीति लगातार जारी रखे हुए है। अब दक्षिण पूर्वी एशियाई देश कंबोडिया में चीन द्वारा सैन्य अड्डा बनाए जाने की बात सामने आई है। इस सैन्य अड्डे का इस्तेमाल चीन की नौसेना करेगी। यह नौसैनिक सैन्य अड्डा भारत के अंडमान निकोबार द्वीप समूह से मात्र 1200 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है।

जानकारी के मुताबिक थाइलैंड की खाड़ी में कंबोडिया के रेआम नेवल बेस पर चीनी नौसेना की उपस्थिति सुनिश्चित कराने की पहल की गयी है। इसकी औपचारिक शुरुआत समारोह पूर्वक जून माह में ही की जाएगी। कंबोडिया में चीनी सेना का नौसैनिक अड्डा बनाना चीन की दुनियाभर में सैन्य सुविधा केंद्र बनाने की रणनीति का हिस्सा है। इसके माध्यम से चीन असली वैश्विक ताकत बनने का सपना पूरा करना चाहता है। अफ्रीका के जिबूती के बाद यह चीन का विदेश में दूसरा नौसैनिक अड्डा होगा। यह सैन्य अड्डा रणनीतिक रूप से अत्यधिक महत्वपूर्ण माने जाने वाले हिंद प्रशांत क्षेत्र में चीन का पहला नौसैनिक अड्डा होगा। इससे दक्षिण पूर्वी एशियाई देशों के आसपास के समुद्र में चीनी नौसेना की उपस्थिति मजबूत होगी। पहले चीन ने ऐसे किसी प्रयास का खंडन कर कहा था कि वह सिर्फ सैन्य प्रशिक्षण दे रहा है। अब चीन के एक अधिकारी ने पुष्टि की है कि इस नौसैनिक अड्डे का इस्तेमाल उसकी सेना करेगी।

संजीव मिश्र

RELATED ARTICLES

Most Popular