Wednesday, April 29, 2026
Homeखेलओलंपिक में हैट्रिक लगाने वाली पहली भारतीय महिला खिलाड़ी बनीं वंदना कटारिया...

ओलंपिक में हैट्रिक लगाने वाली पहली भारतीय महिला खिलाड़ी बनीं वंदना कटारिया ने रचा इतिहास

– ओलंपिक में हैट्रिक लगाने वाली पहली भारतीय महिला खिलाड़ी बनी

टोक्यो(हि.स.)। भारतीय महिला हॉकी टीम की खिलाड़ी वंदना कटारिया ने टोक्यो ओलंपिक में इतिहास रच दिया है। वंदना ने शनिवार को करो या मरो मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ हैट्रिक मारकर ओलंपिक इतिहास में हॉकी में हैट्रिक लगाने वाली वह पहली भारतीय महिला खिलाड़ी बन गई हैं।

वंदना ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ एक के बाद एक तीन गोल कर भारत को 4-3 से जीत दिलाई। वंदना के शानदार प्रदर्शन की बदौलत भारत ग्रुप ए का अपना आखिरी मुकाबला जीतने में सफल रही । इसी के साथ भारतीय टीम ने क्वार्टरफाइनल की उम्मीदों को बरकरार रखा।

वंदना ने भारत के लिए चौथे, 17वें और 49वें मिनट में गोल किया। इसके अलावा भारत के लिए चौथा गोल नेहा गोयल ने 32वें मिनट पर किया था।

वंदना की इस ऐतिहासिक प्रदर्शन पर हॉकी इंडिया ने ट्वीट कर लिखा, ”इतिहास रच दिया गया है। वंदना कटारिया ने ओलंपिक में भारतीय महिला हॉकी टीम के लिए पहली हैट्रिक बनाई।”

RELATED ARTICLES

Most Popular