Thursday, August 20, 2026
Homeस्वास्थ्यओमिक्रोन का संकट: देश में अबतक 3007 मामलों की पुष्टि

ओमिक्रोन का संकट: देश में अबतक 3007 मामलों की पुष्टि

नई दिल्ली (हि.स.)। देश में कोरोना के नए वेरियंट ओमिक्रोन की रफ्तार तेज हो गयी है। देश में ओमिक्रोन के अबतक 3007 मामले की पुष्टि हो चुकी है। इनमें से 1199 मरीज ठीक हो चुके हैं।

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने शुक्रवार को जारी आंकड़े में बताया कि ओमिक्रोन अब देश के 27 राज्यों और केन्द्रशासित प्रदेशों में फैल चुका है। महाराष्ट्र में ओमिक्रोन के सबसे ज्यादा मामले रिपोर्ट हो रहे हैं। यहां ओमिक्रोन के 876 मामले आ चुके हैं। दूसरे नंबर पर दिल्ली है जहां अबतक 465 मामले आ चुके हैं। तीसरे नंबर पर अब कर्नाटक है जहां 333 मामले सामने आए हैं। चौथे नंबर पर राजस्थान है जहां अबतक 291 मामले सामने आ चुके हैं।

विजयालक्ष्मी

RELATED ARTICLES

Most Popular