Wednesday, June 24, 2026
Homeमनोरंजनऐश्वर्या रजनीकांत के घर से चोरी करने वाली नौकरानी और ड्राइवर गिरफ्तार

ऐश्वर्या रजनीकांत के घर से चोरी करने वाली नौकरानी और ड्राइवर गिरफ्तार

मुंबई (हि.स.)। सुपरस्टार रजनीकांत की बेटी ऐश्वर्या रजनीकांत के घर के लॉकर से सोने और हीरे के गहने चोरी मामले में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। दोनों ऐश्वर्य रजनीकांत के घर के ड्राइवर और नौकरानी हैं। जांच में पता चला है कि चोरी के आभूषण बेच कर दोनों ने मकान खरीदा है।

जानकारी के मुताबिक ऐश्वर्या के घर काम करने वाली नौकरानी और ड्राइवर पर आरोप है कि उन्होंने घर से सोने और हीरे के आभूषण चुरा लिए। पुलिस ने शिकायत के आधार पर दोनों को 21 मार्च को गिरफ्तार किया है। उसके बयान के अनुसार, पता चला है कि ऐश्वर्या के ड्राइवर वेंकटेशन ने करीब 100 तोले सोने के आभूषण , 30 ग्राम हीरे के आभूषण और चार किलो वजन के चांदी के आभूषण चुराए हैं। यह भी पता चला है कि जेवरात बेचकर उस पैसे से घर खरीद लिया है।

बताया गया कि नौकरानी ईश्वरी पिछले 18 साल से चेन्नई में ऐश्वर्या के घर में काम कर रही थी। उसे ऐश्वर्या के घर की पूरी जानकारी थी। इससे पहले भी उसने घर में चोरी करने का प्रयास किया था और वह जानती थी कि घर में लॉकर की चाबी कहां रखी है। नौकरानी ने भी चोरी करके घर खरीद लिया है। पुलिस ने बताया कि इस खरीद से जुड़े दस्तावेज भी जब्त कर लिए गए हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ऐश्वर्या रजनीकांत को घर के कुछ नौकरों पर शक होने पर उन्होंने थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस ने जांच पड़ताल की इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया है।

लोकेश चंद्रा

RELATED ARTICLES

Most Popular