Thursday, April 23, 2026
Homeखेलएशेज : चौथे टेस्ट के लिए स्टुअर्ट ब्रॉड इंग्लिश टीम में शामिल

एशेज : चौथे टेस्ट के लिए स्टुअर्ट ब्रॉड इंग्लिश टीम में शामिल

सिडनी (हि.स.)। इंग्लैंड ने बुधवार से ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर शुरू हो रहे चौथे एशेज टेस्ट मैच के लिए अपनी प्लेइंग इलेवन की घोषणा कर दी है।

इंग्लिश टीम में एक बदलाव किया गया है और ओली रॉबिन्सन की जगह अनुभनी तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड को शामिल किया है। इंग्लिश टीम इस समय श्रृंखला में 3-0 से पीछे है।

बता दें कि ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच अब तक 71 सीरीज खेली गई हैं। वर्तमान में चल रही यह 72वीं सीरीज है। ऑस्ट्रेलिया ने शुरुआती तीन मैच जीतकर 34वीं बार यह सीरीज अपने नाम की है। इसके अलावा इंग्लैंड ने 32 बार इस ऐतिहासिक सीरीज में अपना जलवा कायम किया है, जबकि 6 सीरीज ड्रॉ रही हैं।

चौथे टेस्ट के लिए इंग्लिश टीम इस प्रकार है-

हसीब हमीद, ज़ाक क्रॉली, डेविड मलान, जो रूट (कप्तान), बेन स्टोक्स, जॉनी बेयरस्टो, जोस बटलर (विकेटकीपर), मार्क वुड, जैक लीच, स्टुअर्ट ब्रॉड, जेम्स एंडरसन।

सुनील

RELATED ARTICLES

Most Popular