Wednesday, April 15, 2026
Homeउत्तर प्रदेश एमएलसी चुनाव में विधानसभा अध्यक्ष समेत सभी उम्मीदवारों ने किया मतदान

 एमएलसी चुनाव में विधानसभा अध्यक्ष समेत सभी उम्मीदवारों ने किया मतदान

कानपुर(हि.स.)। स्नातक एवं शिक्षक एमएलसी सीट के लिए सुबह से मतदान जारी है। विधानसभा अध्यक्ष सभी उम्मीदवारों ने अपने-अपने बूथ पर मतदान किया। तीनों जिलों में दोपहर 2 बजे तक स्नातक सीट पर 25.68 और शिक्षक सीट पर 48.88% मतदान हुआ। शांतिपूर्वक मतदान जारी है।

विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना, स्नातक निर्वाचन के उम्मीदवार अरुण पाठक समेत अन्य दावेदारों ने भी अपने अपने मतों का प्रयोग किया। स्नातक और शिक्षक निर्वाचन के लिए सोमवार की सुबह आठ बजे से मतदान जारी है।

कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदाताओं ने अपने अपने मतों का प्रयोग किया। पहले दो घंटे में शिक्षक मतदाताओं का मतदान का प्रतिशत अधिक रहा। इक्का-दुक्का मतदान केंद्रों पर महिलाओं की लाइन भी दिखाई दी। वहीं सांसद सत्यदेव पचौरी भी ने भी मतों का प्रयोग किया। विधायक सुरेंद्र मैथानी ने मतदान किया।

कानपुर नगर में सबसे अधिक मतदाता

स्नातक निर्वाचन में तीनों जिलों में कुल 2,07,449 मतदाता विधान परिषद सदस्य का चुनाव करेंगे। इनके लिए 252 बूथ बनाए गए हैं। जबकि कानपुर नगर में मतदाताओं की संख्या 1,64,428 हैं, जिनके लिए 183 बूथ हैं।

शिक्षक एमएलसी के लिए तीनों जिलों में 19,122 मतदाता वोट देंगे, जिसके लिए कुल 98 बूथ बनाए गए हैं। कानपुर नगर में 11,206 मतदाता हैं। इनके लिए 63 बूथ बनाए गए हैं। सभी बूथों पर सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए हैं। मजिस्ट्रेट के साथ पुलिस की टीमें लगातार मतदान केंद्रों के अलावा शहर में सुरक्षा व्यवस्था के लिए गश्त कर रही हैं।

शिक्षक सीट पर चुनाव मैदान में 9 प्रत्याशी

रिटर्निंग ऑफिसर व कमिश्नर डा. राज शेखर ने बताया कि कानपुर-उन्नाव खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में प्रियंका यादव (समाजवादी पार्टी), वेणु रंजन भदौरिया (भारतीय जनता पार्टी), संजय कुमार मिश्र “गुरु जी” (कांग्रेस), ओम प्रकाश (निर्दलीय), भुवनेश भूषण (निर्दलीय), राज बहादुर सिंह चंदेल (निर्दलीय), विनोद कुमार (निर्दलीय), हरिश्चन्द्र दीक्षित (निर्दलीय), हेमराज सिंह गौर (निर्दलीय) चुनाव मैदान में है।

स्नातक सीट पर उतरे 10 प्रत्याशी

कानपुर खंड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र-2023 के चुनाव में अरुण पाठक (भारतीय जनता पार्टी), कमलेश यादव (समाजवादी पार्टी), कमलेश कुमार यादव (निर्दलीय), जया सचान (निर्दलीय), नेहा सिंह (निर्दलीय), प्रवीण कुमार श्रीवास्तव (निर्दलीय), मो0 मसरूफ (निर्दलीय), महेश कुमार विश्वकर्मा (निर्दलीय), राजेश कुमार अहिरवार (निर्दलीय), संतोष कुमार तिवारी (निर्दलीय) चुनाव मैदान में हैं।

राम बहादुर

RELATED ARTICLES

Most Popular