लखनऊ (हि.स.)। कभी रिटायर अधिकारी की बेटी को आधी रात में परेशान करने के आरोप में चर्चा में आये अपर पुलिस महानिदेशक बीआर मीणा एक बार फिर सुर्खियों में है। इस बार उन्होंने एक नया आदेश पत्र अपने मातहतों को जारी किया है, जो सोशल मीडिया में तेजी से सार्वजनिक हुआ हैं।
वायरल हुए पत्र में एडीजी ने कहा है कि प्रिय साथियों, कृपया मेरा अपर पुलिस महानिदेशक पद पर हुई पदोन्नत की निर्धारित वर्दी का रंगीन फोटोग्राफ नैनी फोटो सर्विस में उपलब्ध है। जिसे आप के कार्यालय में लगाया जाना आवश्यक है। यह फोटो 08 इंच गुणे 10 इंच साइज का है। 14 इंच गुणे 18 इंच के माउंट पर चस्पा है। किसी को अगर फोटो मेरी खरीदनी हो तो नैनी फोटो सर्विस 08 हलवासिया मार्केट, हजरतगंज लखनऊ में मिल जायेगी।
युवती को भी परेशान करने का आरोप
बीआर मीणा हमेशा अपने कार्यों के लिए चर्चा में बने रहते हैं। जब वे आईजी पीएसी पूर्वी जोन प्रयागराज के पद पर तैनात थे तो उन्होनें एक रिटायर्ड अधिकारी की बेटी को आधी रात को फोन कर परेशान करने का भी आरोप लगा था। हालांकि जांच कमेटी ने इस मामले में उन्हें क्लीन चिट दे दी थी।
दीपक
