Sunday, April 26, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलबलरामपुरएक युवती और एक नाबालिग से रेप का मामला सामने आया, मुकदमा...

एक युवती और एक नाबालिग से रेप का मामला सामने आया, मुकदमा दर्ज

रोहित कुमार गुप्ता
उतरौला (बलरामपुर)। उतरौला कोतवाली क्षेत्र के दो अलग-अलग गांवों में में रहने वाली एक युवती व एक नाबालिग से दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने दोनों बालिकाओं का बयान लेने के बाद मेडिकल के लिए भेज दिया है।
पहली घटना युवती के ननिहाल से अपहरण करने के बाद दुष्कर्म करने व मुंह खोलने पर धमकी देने की है। इस मामले में पुलिस ने पीड़िता के गांव के ही सुरेश व मोहित के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। दूसरी घटना में ईद के दिन नये घर से पुराने घर पर खाना लेकर जा रही बालिका के साथ दिन में लगभग साढ़े तीन बजे दुराचार करने व धमकी देने की है। इस मामले में पुलिस ने वारिस उर्फ लालू के खिलाफ दुराचार करने, धमकी देने व पॉक्सो एक्ट के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है। प्रभारी निरीक्षक अनिल सिंह ने बताया कि आरोपियों की तलाश की जा रही है।

RELATED ARTICLES

Most Popular