एक ब्रेकअप की चर्चा में डूबा इंडोनेशिया, सदमे में लोग

इंटरनेशनल डेस्क

जकार्ता। इंडोनेशिया की राष्ट्रीय चर्चा इन दिनों एक ब्रेकअप है। कहा जाता है कि इंडोनेशियाई वैसे भी गॉसिप में बड़ी रुचि लेते हैं। और जब बात राष्ट्रपति के बेटे के ब्रेकअप की आई है, तो जैसा सारा देश इसी चर्चा में डूब गया है। राष्ट्रपति जोको विडोडो के सबसे छोटे बेटे केसांग पांगारेव की पांच साल से गर्लफ्रेंड सिंगापुर की फेलिसिया चिउ से संबंध टूट गया है। इसको लेकर सोशल मीडिया पर गॉसिप और अफवाहों की जैसे आंधी आ गई है। फेलिसिया के परिवार ने भी इस चर्चा को बढ़ावा देने के लिए पूरे मसाले मुहैया कराए हैं।
केसांग का फेलिसिया से रिश्ता उस दौर में जुड़ा था, जब दोनों सिंगापुर यूनिवर्सिटी ऑफ सोशल साइंसेज में छात्र थे। केसांग अब इंडोनेशिया लौट कर कई कंपनियों के सीईओ हैं। फेलिसिया की मां मिलिया लाउ ने आरोप लगाया है कि केसांग ने उनकी बेटी को छोड़ कर अब अपनी कंपनी के एक पूर्व कर्मचारी के साथ प्रेम संबंध बना लिया है। लाउ के मुताबिक उनके पास इस बात के सबूत हैं कि केसांग ने उनकी बेटी से शादी करने की बात कही थी। दोनों ने योजना बनाई थी कि वे दिसंबर 2020 में विवाह कर लेंगे। लेकिन जनवरी में केसांग ने फेलिसिया से कह दिया कि उन दोनों का रिश्ता अब खत्म हो गया है। मार्च में लाउ के बयान से ये मुद्दा चर्चित हुआ। अब ये मुद्दा यहां राष्ट्रीय चर्चाओं में छाया हुआ है। पर्यवेक्षकों का कहना है कि इंडोनेशिया में इसके पहले कभी किसी राष्ट्रपति के परिवार के सदस्य की निजी जिंदगी पर इतनी नुक्ताचीनी नहीं की गई। इन चर्चाओं में इस बात पर खूब जोर दिया गया है कि केसांग मुस्लिम और फेलिसिया चीनी मूल की ईसाई हैं। ये रिश्ता अपने अंतर-धर्मीय स्वरूप के कारण पहले से चर्चित था। इसकी वजह यह है कि इंडोनेशिया में ऐसे संबंध आज भी इक्के-दुक्के ही बनते है।राष्ट्रपति विडोडो ने अपने बेटे के एक ईसाई से रिश्ते पर कभी नकारात्मक प्रतिक्रिया नहीं दिखाई थी। 2014 में राष्ट्रपति बनने के बाद से वे देश में राष्ट्रीय एकता पर जोर देते रहे हैं। 27 करोड़ आबादी वाले इंडोनेशिया में कई धर्मों को मानने वाले लोग रहते हैँ। केसांग और फेलिसिया के रिश्ते को देश में अंतर-धर्मीय मेलजोल का प्रतीक समझा जा रहा था। इस पर यहां के अखबारों में लेख भी लिखे गए थे। एक लेख- ‘प्यार जिसने सीमाओं को तोड़ दिया’ शीर्षक से छपा था। इंडोनेशिया में देशभक्ति और बहुलवाद को प्रोत्साहित करने वाले संगठन गणस्पति की अध्यक्ष रत्या मार्दिका ताता कोएसोएमा ने हांगकांग के अखबार साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट से कहा कि केसांग और फेलिसिया के रिश्ते की सबसे खास बात ही उसका अंतर-धर्मीय और अंतर-नस्लीय स्वरूप था।
विश्लेषकों ने ध्यान दिलाया है कि इंडोनेशियाई मुस्लिम किसी गैर मुस्लिम चाइनीज मूल की महिला से प्रेम संबंध बनाएं, यह आज भी दुर्लभ ही है। इस मामले में एक ऐसा हाई प्रोफाइल संबंध बना था। इसलिए इन दोनों के फोटो सोशल मीडिया पर खूब शेयर किए जाते थे। ये जोड़ा विभिन्नता और अल्पसंख्यक समुदायों की उम्मीदों का प्रतीक बन गया था। इस उनके ब्रेकअप की खबर ने बहुत से लोगों को झकझोर कर रख दिया है। इस दौरान हो रही चर्चा में ध्यान दिलाया गया है कि पिछली जनगणना के मुताबिक सिर्फ एक फीसदी इंडोनेशियाई मुसलमानों ने अपने धर्म से हट कर किसी और धर्मावलंबी से विवाह किया था। इंडोनेशिया में अंतर-धर्मीय विवाहों को कानूनी मान्यता है, लेकिन ऐसा अक्सर होता नहीं है। अब राष्ट्रपति के बेटे का संबंध टूटने से अंतर-धर्मीय संबंधों को बढ़ावा मिलने की उम्मीदें भी टूटी हैं। खासकर जिस कड़वाहट के साथ ये रिश्ता टूटा है, उससे लोगों को धक्का लगा है। फेलिसिया की मां ने जो बयान दिया, उसमें उन्होंने राष्ट्रपति विडोडो के लिए भी कड़े शब्दों का इस्तेमाल किया। ये बात बहुत से इंडोनेशियाइयों को नागवार गुजरी है।

हमारी अन्य खबरों को पढ़ने के लिए www.hindustandailynews.com पर क्लिक करें।

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

कलमकारों से ..

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे :
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
E-Mail : jsdwivedi68@gmail.com

क्या आप श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के सदस्य बनना चाहते हैं?

मित्रों, सादर नमस्कार!
जैसा कि आप अवगत हैं कि इन दिनों देश के सबसे बड़े पत्रकार संगठन इंडियन फेडरेशन आफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स से सम्बद्ध जिला इकाई गोण्डा श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के पुनर्गठन की प्रक्रिया प्रचलित है। पत्रकारों के इस विशिष्ट समूह को मुख्यालय के लगभग सभी वरिष्ठ पत्रकारों का समर्थन व सहयोग प्राप्त है। संगठन की प्रदेश इकाई द्वारा जानकी शरण द्विवेदी (9452137310) के संयोजन में एक संयोजक मण्डल का गठन किया गया है, जिसमें उमा नाथ तिवारी (7398483009) व राज कुमार सिंह (8318482987) शामिल हैं। सदस्यता अभियान शुरू है। यूनियन के अनेक वरिष्ठ साथियों के पास संगठन का फार्म उपलब्ध है। जिन पत्रकार मित्रों को हमारे संगठन की सदस्यता लेनी है, वे सदस्यता फार्म को पूर्ण रूप से भरकर पासपोर्ट आकार की एक फोटो, आधार कार्ड व बैंक पासबुक की फोटो कापी के साथ 400 रुपए जमा करके सदस्य बन सकते हैं। होली से पूर्व नई कार्यसमिति के गठन का प्रयास है। शर्त यह है कि इच्छुक व्यक्ति किसी समाचार पत्र, चैनल अथवा पोर्टल से सक्रिय रूप से जुड़ा हो। हम आपको यह विश्वास दिलाना चाहते हैं कि भावी संगठन पत्रकारों के हक की लड़ाई लड़ने और उन्हें सम्मान दिलाने में सफल होगा। यहां यह बता देना समीचीन होगा कि हमारे संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष बीवी मल्लिकार्जुनैया जी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हेमंत तिवारी जी तथा राष्ट्रीय महासचिव परमानंद पाण्डेय जी हैं। मल्लिकार्जुनैया जी का कन्नड़ पत्रकारिता में बड़ा नाम है। वह कनार्टक राज्य से हैं। हेमंत जी उत्तर प्रदेश से ताल्लुक रखते हैं और सम्प्रति राज्य मुख्यालय मान्यता प्राप्त संवाददाता समिति के अध्यक्ष हैं। परमांनद जी देश की राजधानी दिल्ली के निवासी तथा उच्चतम न्यायालय के वरिष्ठ अधिवक्ता भी हैं, जो हमेशा न्यायालय में पत्रकार हितों की लड़ाई लड़ते रहते हैं।

error: Content is protected !!