Monday, September 21, 2026
Homeमनोरंजनएक्स बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया के साथ दिखीं जान्हवी कपूर

एक्स बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया के साथ दिखीं जान्हवी कपूर

जान्हवी कपूर को हाल ही में उनके एक्स बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया के साथ स्पॉट किया गया, जिसका एक वीडियो सामने आया है। वह अपनी कार में शिखर के साथ एक पार्टी के बाद फिल्म निर्माता करण जौहर के घर से बाहर निकलते हुए देखी गईं और यहां तक कि उनकी तस्वीरें क्लिक करने वाले पपराजी को देखकर वह मुस्कुराईं। वीडियो को एक पपराजी द्वारा ऑनलाइन साझा किया गया। वीडियो में जान्हवी शिखर के साथ बातचीत करती नजर आ रही हैं, जबकि वह पपराजी को कार के सामने से हट जाने का इशारा कर रहे हैं। जान्हवी ने एक काले रंग की पोशाक पहनी थी जिसे उन्होंने पीच ब्लेजर के साथ पेयर किया था। जबकि शिखर को हरे रंग की फुल-स्लीव टी-शर्ट और ब्लू डेनिम में देखा गया।

कौन हैं शिखर पहाड़िया?

शिखर पहाड़िया राजनेता और महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री सुशील कुमार शिंदे के पोते हैं। कथित तौर पर शिखर और जान्हवी कुछ समय से डेटिंग कर रहे थे। इसकी जानकारी खुद जान्हवी ने कॉफी विद करण के एक एपिसोड में दी थी। बाद में दोनों अलग हो गए। हालांकि, पिछले साल दिवाली के बाद से दोनों को अक्सर साथ देखा गया है। यहां तक कि दोनों ने एक साथ मालदीव में छुट्टियां भी मनाईं और शिखर वहां जान्हवी के अंकल अनिल कपूर की बर्थडे पार्टी में भी गए थे। अभी कुछ दिन पहले 29 दिसंबर 2022 को मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की सगाई में जान्हवी कपूर भी शिखर पहाड़िया के साथ शामिल हुई थीं।

लोकेश चंद्रा

RELATED ARTICLES

Most Popular