Sunday, April 26, 2026
Homeउत्तर प्रदेशऋण वितरण में हीलाहवाली न करें बैंक: राकेश कुमार सिंह

ऋण वितरण में हीलाहवाली न करें बैंक: राकेश कुमार सिंह

गाजियाबाद(हि.स.)। जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह ने बैंक अधिकारियों को कहा कि वे ऋण देने में हीलाहवाली नही करें और जरूरतमंदों को ज्यादा से ज्यादा ऋण स्वीकृत करें। जिला उद्योग केंद्र के सभागार में गुरुवार को आयोजित बैंकों के क्रेडिट आउटरीच कार्यक्रम में गुरुवार को सम्बोधित कर रहे थे।

फीता काटकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।कार्यक्रम में सभी बैंकों एवं विभिन्न विभागों ने अपने स्टाल

लगाकर सरकार द्वारा प्रायोजित ऋण योजनाओं के बारे में ग्राहकों को बताया।

इस अवसर पर लीज डेवलपमेंट बैंक प्रबंधक एसपी यादव ने बताया कि भारत सरकार के वित्तीय सेवा विभाग वित्त मंत्रालय के निर्देश पर बैंकों द्वारा संचालित ऋण योजनाओं से ग्राहकों को बताने के उद्देश्य से 16 अक्टूबर से 30 अक्टूबर के मध्य पूरे देश में क्रेडिट आउटरीच कार्यक्रम चलाया जा रहा है। इसी क्रम में गुरूवार को जनपद के अग्रणी बैंक केनरा बैंक के साथ-साथ जिले के सभी बैंकों के संयुक्त प्रयास के द्वारा कार्यक्रम का

आयोजन उद्योग भवन प्रांगण में किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि केनरा बैंक के डीजीएम रजनीकांत द्वारा बैंकों द्वारा लगाए गए स्टाल का भ्रमण किया गया। कार्यक्रम में जनपद के सभी बैंकों एवं विभिन्न विभागों ने अपने स्टाल लगाकर सरकार द्वारा प्रायोजित ऋण योजनाओं जैसे मुद्रा योजना, स्टैंडअप इंडिया, पीएम स्वनिधि, क्रेडिट गारंटी, पीएमईजीपी, आत्मनिर्भर योजना, केसीसी, ओडीओपी योजना से ग्राहकों को बताया। केनरा बैंक के क्षेत्रीए प्रबंधक एसएन मिश्रा ने सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया।

RELATED ARTICLES

Most Popular