Thursday, May 28, 2026
Homeउत्तर प्रदेशउप्र : 26 निरीक्षक बने पुलिस उपाधीक्षक

उप्र : 26 निरीक्षक बने पुलिस उपाधीक्षक

लखनऊ, 06 जनवरी (हि.स.)। पुलिस विभाग के 26 निरीक्षकों को देर रात पुलिस उपाधीक्षक के पद पर पदोन्नति मिली है। अपर मुख्य सचिव (गृह) अवनीश अवस्थी ने यह जानकारी देते हुए बताया कि इसके लिए 01 जनवरी को प्रयागराज में विभागीय प्रोन्नति समिति की बैठक हुई, जिसमें 26 निरीक्षकों को पदोन्नति देने का निर्णय हुआ था।

इसमें विनोद कुमार शर्मा, उदय प्रताप सिंह, अजय कुमार चौहान, रीता शुक्ला, बृजेंद्र सिंह भड़ाना, संजय कुमार वर्मा, सुधीर कुमार त्यागी, प्रेम नारायण तिवारी, कौशल किशोर चौधरी, सुनील शर्मा, श्याम बहादुर सिंह, संजीव कटियार, नरसिंह नारायण शर्मा, सुनीता सिंह, मनोज कुमार शर्मा, सुनील कुमार राय, सुरेश सिंह, विजय लक्ष्मी पांडेय, सैयद मोहम्मद असगर, सुनीता कुमारी, अनिल कुमार सचान, विनय कुमार सिंह, श्रीप्रकाश सिंह, संतोष कुमार सिंह, देवेंद्र कुमार शर्मा और अरुण कुमार मिश्रा शामिल हैं।

यह भी जानकारी दी गई है कि 2006 बैच के पीपीएस अधिकारी जल्द ही पुलिस उपाधीक्षक के पद से अपर पुलिस अधीक्षक के पद पर पदोन्नत होंगे। इसके लिए सात जनवरी को विभागीय प्रोन्नति समिति की बैठक प्रस्तावित है। इसमें 2006 बैच के 21 और 2007 बैच के 27 अधिकारियों को अपर पुलिस अधीक्षक के पद पर पदोन्नति का लाभ दिया जाएगा।

दीपक

RELATED ARTICLES

Most Popular