Saturday, October 17, 2026
Homeउत्तर प्रदेशउप्र में बारिश और ओलावृष्टि को लेकर मुख्यमंत्री योगी ने दिए निर्देश

उप्र में बारिश और ओलावृष्टि को लेकर मुख्यमंत्री योगी ने दिए निर्देश

लखनऊ(हि.स.)। उत्तर प्रदेश में हुई बारिश और ओलावृष्टि को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को जिलों के सभी अधिकारियों को निर्देश दिए है कि पूरी तत्परता से राहत कार्य संचालित करें। आपदा से हुई जनहानि में प्रत्येक प्रभावित परिवार को चार लाख रुपये की अनुमन्य राहत राशि तत्काल उपलब्ध कराई जाए।

उन्होंने कहा कि जिन लोगों के घरों को नुकसान पहुंचा अथवा पशुहानि हुई, ऐसे प्रभावितों को तत्काल वित्तीय सहायता दी जाए। फसलों को हुए नुकसान का आंकलन कर शासन को आख्या उपलब्ध कराई जाए। ताकि इस संबंध में आगे की कार्रवाई की जा सके और किसानों को राहत दिलाई जा सके।

दिलीप/दीपक

RELATED ARTICLES

Most Popular