Tuesday, June 23, 2026
Homeउत्तर प्रदेशउप्र : छह पुलिस उपाधीक्षकों का तबादला

उप्र : छह पुलिस उपाधीक्षकों का तबादला

लखनऊ (हि. स.)। शासन ने देर रात को प्रांतीय पुलिस संवर्ग के छह पुलिस उपाधीक्षकों का तबादला किया है। इनमें प्रमोद कुमार सिंह को पुलिस उपाधीक्षक पीलीभीत से पुलिस उपाधीक्षक सुरक्षा अयोध्या बनाया गया है। विनीत सिंह को पुलिस उपाधीक्षक फिंगर प्रिंट ब्यूरो लखनऊ से पुलिस उपाधीक्षक रामपुर, अनुज कुमार चौधरी को पुलिस उपाधीक्षक प्रशिक्षण मुख्यालय लखनऊ को पुलिस उपाधीक्षक रामपुर भेजा गया। इनके अलावा अजय कुमार तृतीय को पुलिस उपाधीक्षक अयोध्या से पुलिस उपाधीक्षक ईओडब्ल्यू सेक्टर कानपुर , रजनीश यादव पुलिस उपाधीक्षक चित्रकूट को सहायक पुलिस आयुक्त लखनऊ (नगर) और शीतला प्रसाद पांडेय को सहायक सेनानायक 45वीं वाहिनी पीएसी अलीगढ़ से पुलिस उपाधीक्षक चित्रकूट भेजा गया है।                

RELATED ARTICLES

Most Popular