Saturday, May 2, 2026
Homeउत्तर प्रदेशउप्र : ग्रामीणों ने किया मतदान का बहिष्कार

उप्र : ग्रामीणों ने किया मतदान का बहिष्कार

लखनऊ (हि.स.)। उप्र में पांचवे चरण का मतदान जारी है। जनपद प्रतापगढ़ और चित्रकूट में मतदान का बहिष्कार कर दिया। प्रशासन ग्रामीणों को मनाने में लगा हुआ है।

जनपद प्रयागराज के हंडिया नगर पंचायत के वार्ड दो में प्राथमिक विद्यालय ढेढा मतदान केंद्र पर ग्रामीणों ने मतदान का बहिष्कार किया है। जल निकासी न होने के कारण यहां के ग्रामीण आक्रोशित है और लोगों ने बैनर लगाकर मतदान का बहिष्कार किया है। इससे पहले ग्रामीणों ने प्रशासन को विरोध प्रदर्शन करके चेताया था। अब प्रशासन ग्रामीणों को मनाने के लिए पहुंचा।

इसी तरह जनपद अयोध्या में रुदौली विधानसभा के पारा हाजी में अभी तक मतदान शुरू नहीं होने की बात सामने आ रही है। पुल न बनने के कारण ग्रामीणों ने मतदान का बहिष्कार कर दिया है। मतदान केंद्र पर सन्नाटा पसरा हुआ है।

यह पूरा मामला मारकुंडी थाना इलाके के बड़ी पाटिन गांव का है, जहां के ग्रामीणों ने अपने साथ हुए अत्याचार पर इंसाफ न मिलने की वजह से मतदान का बहिष्कार कर दिया। मामले की जानकारी होते ही प्रशासनिक अधिकारी वहां पहुंचे और ग्रामीणों को मनाने का प्रयास शुरु कर दिया। काफी मान मनोव्वल के बाद ग्रामीण मतदान को राजी हो गये। लगभग आधे घंटे से अधिक समय तक मतदान प्रभावित रहा।

दीपक

RELATED ARTICLES

Most Popular