Wednesday, October 14, 2026
Homeउत्तर प्रदेशउप्र के लखीमपुर खीरी में सड़क हादसा, आठ की मौत, 25 घायल

उप्र के लखीमपुर खीरी में सड़क हादसा, आठ की मौत, 25 घायल

लखीमपुर खीरी (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले में हुए सड़क हादसे में आठ लोगों की मौत हो गई और कम से कम 25 से ज्यादा लोग घायल हो गए। इसकी पुष्टि एडीएम संजय कुमार सिंह ने की है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हादसे पर दुख जताया है।

एडीएम सिंह ने कहा कि यह हादसा बस और ट्रक के बीच टक्कर की वजह से हुआ है। इस हादसे में आठ लोगों की मौत हो गई है। 25 से अधिक लोग घायल हैं। घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनपद लखीमपुर खीरी में सड़क हादसे में हुई जनहानि पर गहरा दुख प्रकट किया है। मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारी और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों को मौके पर पहुंचकर राहत कार्य युद्धस्तर पर कराने और घायलों का समुचित उपचार कराने के निर्देश दिए हैं।

मुकुंद

RELATED ARTICLES

Most Popular