Thursday, May 28, 2026
Homeउत्तर प्रदेशउत्तर प्रदेश के नये मुख्य सचिव होंगे दुर्गा शंकर मिश्र

उत्तर प्रदेश के नये मुख्य सचिव होंगे दुर्गा शंकर मिश्र

-उप्र मुख्य सचिव के पद से हटेंगे राजेन्द्र कुमार तिवारी

लखनऊ (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव पद पर दुर्गा शंकर मिश्र की तैनाती होगी। 1984 बैच के आईएएस अफसर डीएस मिश्र मौजूदा समय केन्द्र में आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय में सचिव के पद पर तैनात थे। अब वह उत्तर में राजेन्द्र कुमार तिवारी का स्थान लेंगे। केन्द्र सरकार ने उत्तर प्रदेश मुख्य सचिव के पद पर तैनाती के लिए हरी झण्डी दे दी है।

दुर्गा शंकर मिश्र की ईमानदार एवं कर्मठ अफसरों में गिनती है। उत्तर प्रदेश सरकार भी उन्हें लाना चाह रही थी। केन्द्र सरकार से हरी झण्डी मिल गयी है।

दिलीप शुक्ला

RELATED ARTICLES

Most Popular