Tuesday, June 23, 2026
Homeउत्तर प्रदेशउत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष लल्लू ने पद से दिया इस्तीफा

उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष लल्लू ने पद से दिया इस्तीफा

नई दिल्ली (हि.स.)। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की करारी हार की नैतिक जिम्मदारी लेते पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष लल्लू ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को अपना इस्तीफा भेजकर मंगलवार रात को एक ट्वीट किया। लल्लू ने ट्वीट में लिखा, ‘विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी के हार की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए मैं यूपी कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे रहा हूं। कार्यकर्ता के तौर पर आम आदमी के अधिकारों की लड़ाई लड़ता रहूंगा।’

अजय कुमार लल्लू ने सोनिया गांधी को लिखे पत्र को भी ट्विटर पर पोस्ट किया है। लल्लू ने अपने पत्र में लिखा, ‘समय-समय पर सरकार की गलत नीतियों के खिलाफ हमने संघर्ष किया, लेकिन इस चुनाव में हमें अप्रत्याशित रूप से हार का सामना करना पड़ा, इस हार की मैं नैतिक रूप से जिम्मेदारी लेते हुए अपने अध्यक्ष पद के दायित्व से इस्तीफा दे रहा हूं। आप सब ने मुझ जैसे सामान्य कार्यकर्ता पर भरोसा करते हुए उत्तर प्रदेश का अध्यक्ष बनाया, इसके लिए मैं जीवन भर आभारी रहूंगा पार्टी के लिए सदैव पूरी निष्ठा से काम करता रहूंगा।’

उल्लेखनीय है कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने हालिया विधानसभा चुनावों में पार्टी की करारी हार के बाद उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, गोवा और मणिपुर की प्रदेश इकाइयों के अध्यक्षों को इस्तीफा देने के लिए कहा था।

सुनील

RELATED ARTICLES

Most Popular