Saturday, September 19, 2026
Homeउत्तर प्रदेशइत्र पार्क की कमियां दूर कर जल्द शुरू होगा इत्र पार्क :...

इत्र पार्क की कमियां दूर कर जल्द शुरू होगा इत्र पार्क : असीम अरुण

कन्नौज (हि.स.)। कन्नौज में इत्र पार्क के वर्षों से ठप कार्य को एक बार फिर से सुनहरे पंख लगने वाले हैं। यहां जल्द ही बुनियादी खामियों को दूर कर दुकानों का आवंटन, फूल मंडी की सुविधाओं के साथ विकसित करते हुए कामगारों रोजगार और व्यापारियों को कारोबार से जोड़ने की कवायद तेज कर दी गई है। यह बातें गुरुवार को समाज कल्याण, अनुसूचित जाति एवं जनजाति कल्याण के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) असीम अरुण ने इत्र पार्क का जायजा लेते हुए कही।

उन्होंने बताया कि जनपद कन्नौज को देश-विदेश में यहां बनने वाले इत्र की महक से जाना जाता है। पूर्व में यहां के इत्र व्यापार को बढ़ाने और नौजवानों को रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से इत्र पार्क बनाने की परियोजना को तैयार किया गया था। किन्ही कारणों से यह परियोजना अटक गई थी। इसके क्रियान्वयन की दिशा में काम तेज कर दिया गया है।

मंत्री ने बताया कि आज कन्नौज में इत्र पार्क का निरीक्षण किया है। इस दौरान अधिकारियों के साथ इसके जल्द शुरू करने की रणनीति पर चर्चा की गई है। विभिन्न कमियों के चलते वर्षों से ठप पड़े इत्र पार्क का निरीक्षण कर दुकानों का आवंटन, फूल मंडी सहित बुनियादी सुविधाओं को जल्द विकसित करने के निर्देश दिए, ताकि स्थानीय कामगारों और व्यापारियों को एक बेहतर स्थान उपलब्ध हो सके।

मोहित वर्मा

RELATED ARTICLES

Most Popular