Saturday, September 19, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाइटियाथोक में बिल बकाया पर 8 लोगो की कटी विजली

इटियाथोक में बिल बकाया पर 8 लोगो की कटी विजली

प्रदीप पांडेय

गोंडा।
जनपद में बकाया बिजली विल के वसूली को लेकर विजली विभाग सख्त हो गया है। जिले के हर ब्लाक क्षेत्र समेत नगर में हर दिन अभियान चलाकर कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में ब्लाक क्षेत्र व पावर हाउस क्षेत्र इटियाथोक के गंगा पंडरी में विजली विभाग के द्वारा गुरुवार को अभियान चलाकर कार्रवाई की गई। इस दौरान यहां बिल बकाया होने पर आठ उपभोक्ताओं की केबल काटी गई जबकि 15 हजार रुपये बकाए बिल के रूप में जमा कराए गए। टीम में रमेश शुक्ला, हरिओम पांडे, बीरबल कश्यप, मीटर रीडर आदि लोग मौजूद रहे। उक्त जानकारी इटियाथोक पावर हाउस के अवर अभियंता ने दी और कहा कि आलाधिकारियों के निर्देशक्रम में क्षेत्र में आगे भी यह अभियान जारी रहेगा।

RELATED ARTICLES

Most Popular