Thursday, April 2, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाइटियाथोक ब्लाक में बनेगी 6 गौशालाये

इटियाथोक ब्लाक में बनेगी 6 गौशालाये

प्रदीप पांडेय

गोंडा।
ब्लॉक क्षेत्र इटियाथोक में भारी संख्या में इधर उधर घूम रहे छुट्टा गोवंशो से ग्रामीण परेशान हैं। इन गोवंशो के चलते क्षेत्र के किसानों की लहलहाती फसलें बर्बाद हो रही हैं। आए दिन यह गोवंश दुर्घटनाओं के कारण भी बन रहे हैं और ग्रामीणों को यह दिन रात परेशान कर रहे हैं। ग्रामीणों को छुट्टा गोवंशो से निजात दिलाने के लिए यहां 6 गौशालाओं का निर्माण होना है। इसके लिए भूमि का चयन किया जा रहा है। यह जानकारी देते हुए खंड विकास अधिकारी रूपनारायण भारती ने बताया कि इस क्रम में विशुनपुर माफी गांव में गौशाला के निर्माण के लिए भूमि का चयन कर लिया गया है और भूमि का चिन्हांकन भी हो चुका है। जल्द ही यहां पर निर्माण को लेकर अन्य प्रक्रिया शुरू की जाएगी। बीडीओ ने बताया कि इसके साथ ही ब्लॉक क्षेत्र में 5 अन्य जगहों पर गौशाला निर्माण के लिए भूमि का चयन किया जा रहा है, जहां पर गौशालाओं का निर्माण कराया जाएगा। आपको बता दें कि ब्लॉक क्षेत्र के रानीपुर, कंचनपुर, नरौरा भर्रापुर और अर्जुनपुर में गौशालाओ का निर्माण हो चुका है। गौरतलब है कि ब्लाक क्षेत्र में छुट्टा मवेशियों की फौज से हर तरफ किसान परेशान है। लोग भीषण ठंड में भी रात के वक्त खेतो पर रहकर अपनी फसल रखवाली करने को मजबूर है। ब्लाक क्षेत्र के हर मार्ग व गांव के चौक चौराहों पर इन छुट्टा जानवरो को भारी संख्या में कही भी देखा जा सकता है। जगह जगह इनके वजह से मार्ग दुर्घटनाएं भी हो रही है। स्कूल जाने वाले बच्चो पर भी यह छुट्टा जानवर रास्ते मे अक्सर हमला कर देते है और बच्चे भागदौड़ में चोटिल हो रहे है। क्षेत्र में भारी संख्या में मौजूद आवारा मवेशी किसानों के लिए सिरदर्द बन चुके हैं। गाय, बैल आदि पशु कीमती फसलों को मौका पाकर दिन या रात में सफाचट कर रहे हैं, जिससे किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है। छुट्टा पशु किसानो के हरे भरे खेतों में तांडव कर रहे हैं। इससे किसानों की फसल तबाह हो रही है। दिसम्बर माह में रात के वक्त अधिक ठंड के बावजूद खेतो पर मौजूद रहकर तमाम किसान अपने गेंहू, चने, लाही, आलू, मटर आदि फसलों की रखवाली करने को मजबूर है।

RELATED ARTICLES

Most Popular