Thursday, September 24, 2026
Homeउत्तर प्रदेशइंदिरा गांधी की जयंती पर कांग्रेसियों ने किया स्मरण

इंदिरा गांधी की जयंती पर कांग्रेसियों ने किया स्मरण

प्रयागराज(हि.स.)। कांग्रेसियों ने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की जयंती राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाई। आतंकवाद के खिलाफ मजबूती से लड़ने का संकल्प लिया और पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया।

शुक्रवार को जिला कांग्रेस कमेटी के बैनर तले कांग्रेसियों ने आनंद भवन पहुंचकर इंदिरा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनका स्मरण किया। प्रदेश महासचिव मुकुन्द तिवारी ने कहा कि भारत को मजबूत, आत्मनिर्भर राष्ट्र बनाने के लिए स्वर्गीय इंदिरा गांधी के योगदान को सदैव याद किया जाएगा। कांग्रेसियों ने सर्किट हाउस चौराहा स्थित इंदिरा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।

गंगापार जिलाध्यक्ष सुरेश यादव ने कहा कि इंदिरा गांधी ने देश के विकास और उन्नति के लिए अपने जीवन का बलिदान कर दिया। उनका यह बलिदान युगों तक याद किया जाता रहेगा। इंदिरा गांधी ने अपने 20 सूत्री कार्यक्रम से समाज के हर तबके के विकास पर ध्यान दिया। इस मौके परः जिलाध्यक्ष सुरेश यादव, मुकुन्द तिवारी, महेश त्रिपाठी, शुभम शुक्ला, राकेश पटेल, मनोज पासी, सतेन्द्र गुप्ता, राजबहादुर गुप्ता समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

Most Popular