Thursday, April 23, 2026
Homeखेलइंग्लैंड के लिए 150 टेस्ट मैच खेलने वाले तीसरे क्रिकेटर बने स्टुअर्ट...

इंग्लैंड के लिए 150 टेस्ट मैच खेलने वाले तीसरे क्रिकेटर बने स्टुअर्ट ब्रॉड

एडिलेड (हि.स.)। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ गुरुवार को दूसरे एशेज टेस्ट मैच में मैदान पर उतरते ही इंग्लिश तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड ने एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल कर ली है। ब्रॉड 150 टेस्ट मैच खेलने वाले इंग्लैंड के तीसरे क्रिकेटर बन गए हैं। जेम्स एंडरसन (167) और एलिस्टेयर कुक (161) अन्य दो इंग्लिश क्रिकेटर हैं, जिन्होंने 150 से अधिक टेस्ट मैच खेले हैं। ब्रॉड लंबे प्रारूप में 150 मैच खेलने वाले दसवें क्रिकेटर भी हैं।

दूसरे एशेज टेस्ट मैच की बात करें तो ऑस्ट्रेलिया ने इस मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। समाचार लिखे जाने तक ऑस्ट्रेलियाई टीम ने 56 ओवर में 1 विकेट खोकर 136 रन बना लिए हैं। डेविड वॉर्नर 70 और मार्नस लाबुस्छाने 55 रन बनाकर नाबाद हैं। मार्कस हैरिस (03) के रूप में ऑस्ट्रेलिया का एकमात्र विकेट गिरा है, जिन्हें स्टुअर्ट ब्रॉड ने जोश बटलर के हाथों कैच कराकर पवेलियन भेजा।

सुनील

RELATED ARTICLES

Most Popular