Sunday, March 29, 2026
Homeउत्तर प्रदेशआबकारी विभाग ने चार गांवों में की छापेमारी, दो हजार किलो लहन...

आबकारी विभाग ने चार गांवों में की छापेमारी, दो हजार किलो लहन बरामद

गाजियाबाद (हि. स.)। हिन्डन नदी के किनारों पर बसे गांवों में कच्ची शराब बनाने वाले माफियाओं के खिलाफ आबकारी विभाग का अभियान जारी है। इसी कड़ी में विभाग के आबकारी निरीक्षकों ने लोनी क्षेत्र में चार गांवों में कई घंटे तक छापामार कार्रवाई की। इस दौरान दो हजार किलो लहन बरामद हुई। इस लहन से कच्ची शराब तैयार की जाती है। साथ ही 40 लीटर तैयार कच्ची शराब भी बरामद हुई।

जिला आबकारी अधिकारी राकेश कुमार सिंह ने शुक्रवार को बताया कि अवैध शराब निर्माण एवं बिक्री की रोकथाम के लिए इन दिनों विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में लोनी एवं टीला मोड़ क्षेत्र में जिले के आबकारी निरीक्षक एवं अन्य आबकारी स्टाॅफ ने एक साथ जावली ,रिस्तल,राजपुर और भनेड़ा के जंगल एवं हिंडन खादर क्षेत्र एवं संदिग्ध स्थलों पर दबिश दी।

इस दौरान हिंडन खादर क्षेत्र में दबिश के दौरान लगभग दो हजार किलो लहन एवं लगभग 40 लीटर कच्ची शराब बरामद हुई। बरामद शराब को जब्त करते हुए लहन को मौके पर ही नष्ट किया गया।

RELATED ARTICLES

Most Popular