Saturday, August 22, 2026
Homeउत्तर प्रदेशआजादी के अमृत महोत्सव में रेल सुरक्षा बल ने निकाली बाइक रैली

आजादी के अमृत महोत्सव में रेल सुरक्षा बल ने निकाली बाइक रैली

लगातार पॉच दिनों तक विभिन्न स्टेशनों से निकलेगी रैली और एलईडी वीडियो वाहन

वाराणसी (हि.स.)। आजादी की 75वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में रेलवे सुरक्षा बल वाराणसी मंडल के विभिन्न स्टेशनों पर शुक्रवार से आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है। पॉच जुलाई तक चलने वाले महोत्सव के पहले दिन बल के जवानों ने बनारस रेलवे स्टेशन के दूसरे गेट पर बैण्ड के साथ मोटरसाइकिल रैली निकाली।

मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) रामाश्रय पाण्डेय ने रैली के साथ एलईडी वीडियो वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली बरेका, भुल्लनपुर रेलवे स्टेशन होते हुए मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय लहरतारा,वाराणसी सिटी से सारनाथ रेलवे स्टेशन पहुंच कर समाप्त हुईं

गौरतलब हो कि आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत रेलवे सुरक्षा बल वाराणसी शनिवार को औड़िहार,गाजीपुर सिटी एवं बलिया रैली निकालेगी। रविवार तीन जुलाई को मोटर साईकिल रैली सहतवार,छपरा,छपरा कचहरी,सीवान, थावे एवं कप्तानगंज स्टेशनों पर भी निकाली जायेगी। चार जुलाई को मोटर साईकिल रैली देवरिया सदर,भटनी,लार रोड, सलेमपुर, बेल्थरा रोड, इंदारा एवं मऊ स्टेशन से निकाली जायेगी। इसी तरह अन्तिम दिन पॉच जुलाई को रैली आजमगढ़, प्रयागराज रामबाग,ज्ञानपुर रोड, माधोसिंह एवं राजातालाब स्टेशन से निकाली जायेगी।

जनसम्पर्क अधिकारी के अनुसार रैली में पाँच बुलेट मोटर साईकिल के साथ मय साज सज्जा एवं आजादी की अमृत गाथा व रेलवे सुरक्षा बल की उपलधियों को प्रदर्शित करते वीडियो वाहन शामिल है। सभी कार्यक्रमों का आयोजन वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त डॉ अभिषेक के नेतृत्व में हो रहा है।

श्रीधर

RELATED ARTICLES

Most Popular