Friday, May 15, 2026
Homeउत्तर प्रदेशआगरा: दबंगों ने दिखाई दबंगई, नहीं होने दे रहे थे दलित युवती...

आगरा: दबंगों ने दिखाई दबंगई, नहीं होने दे रहे थे दलित युवती का अंतिम संस्कार

आगरा (हि.स.)। आगरा सदर तहसील में आज सुबह दबंगों की दबंगई देखने को मिली। दबंगों ने मरघट पर कब्जा कर दलित विकलांग युवती का अंतिम संस्कार न होने देने का भरपूर प्रयास किया। जिस कारण क्षेत्र में बवाल मच गया। सूचना पर पहुंचे प्रशासनिक अधिकारियों ने युवती का अंतिम संस्कार कराया।

जानकारी के अनुसार रोहता बाग निवासी हरी सिंह की बेटी का आज सुबह निधन हो गया था। उनकी बेटी विकलांग थी। हरी सिंह आगरा सदर तहसील अंतर्गत रोहता इंटर कॉलेज की दीवार के अंदर के मरघट पर ग्रामीणों के साथ अपनी बेटी का अंतिम संस्कार कराने पहुंचे थे, लेकिन वहां पहले से मौजूद दबंगों ने मरघट का गेट बंद कर उन्हें ताजगंज शमशान घाट जाने के लिए कहा। ग्रामीणों ने दबंगों का पुरजोर विरोध किया और प्रशासन को इसकी सूचना दी। सूचना पर सदर फ़ोर्स के साथ पहुंचे तहसीलदार ने मरघट का गेट खुलवाकर दलित युवती का अंतिम संस्कार कराया।

श्रीकांत

RELATED ARTICLES

Most Popular