Saturday, September 19, 2026
Homeउत्तर प्रदेशआकाशीय बिजली की चपेट में आने से युवक झुलसा, मंदिर में पड़ी...

आकाशीय बिजली की चपेट में आने से युवक झुलसा, मंदिर में पड़ी दरारें

रायबरेली(हि. स.)। बरसात के बीच आकाशीय बिजली गिरने से एक शिवालय में दरारें पड़ गई और पास ही सो रहा युवक भी झुलस गया। यह घटना रात करीब ग्यारह बजे हुई है। ऊंचाहार थाना क्षेत्र के गांव कमोली में एक बहुत पुराना शिवालय है।

शिवालय के पास ही दीपू सिंह का घर है। दीपू रात में अपने घर के बाहर बरामदे में सो रहा था।रात में बरसात के दौरान तेज कड़क के साथ आकाशीय बिजली शिवालय पर गिरी। बिजली की तेज चमक और बिजली के वेग का प्रभाव सो रहे दीपू पर भी पड़ा और वह झुलस गया। चीख पुकार सुनकर ग्रामीण एकत्र हुए और दीपू को पास के एक निजी चिकित्सक के पास ले जाया गया। सुबह शिवालय के शिखर की दीवारों में दरारें पड़ी हुई हैं। रात आकाशीय बिजली गिरने के कारण शिवालय की दीवारों में दरारें आई हैं। हालांकि मंदिर के नीचे के भाग में कोई क्षति नहीं हुई है।

रजनीश

RELATED ARTICLES

Most Popular