Wednesday, April 1, 2026
Homeउत्तर प्रदेशअसदुद्दीन ओवैसी के बयान पर बोले एडीजी एसटीएफ़ हमें किसी को सफाई...

असदुद्दीन ओवैसी के बयान पर बोले एडीजी एसटीएफ़ हमें किसी को सफाई नहीं देनी

लखनऊ (हि.स.)। ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिममीन (एआईएमआईएम) के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी के बयान पर अपर पुलिस महानिदेशक (एडीजी) एसटीएफ अमिताभ यश ने एक चैनल को दिए बयान में कहा कि हमें किसी को भी सफाई नहीं देनी है कि एनकाउंटर में मारे गए लोग कौन थे। ये सभी मीडिया के लोगों ने दिखाया है, उनका आपराधिक रिकाॅर्ड क्या है। बस हम अपना काम कर रहे हैं। अपराध करने वाले व्यक्ति को किसी भी हाल में छोड़ा नहीं जाएगा।

उन्होंने बताया कि झांसी में गुरुवार को माफिया अतीक के पुत्र असद और शूटर गुलाम मोहम्मद को एसटीएफ ने एनकाउंटर में मार गिराया था । इन दोनों ने उमेश पाल और दो सरकारी गनरों की हत्या की थी। वारदात के दौरान इनकी फोटो घटनास्थल पर लगे सभी सीसीटीवी में दर्ज हो गए थे, जो विभिन्न मीडिया के माध्यम से फुटेज वायरल हुए थे।

एनकाउंटर मामले में पुलिस उपाधीक्षक एसटीएफ नावेंदु कुमार ने गुरुवार रात में ही मुकदमा दर्ज कराया था। दोनों शवों को पोस्टमार्टम की कार्रवाई भी समाप्त हो गई है। शवों को सुपुर्दगी करने के लिए इनके परिवार वालों का इंतजार किया जा रहा है।

गुड्डू मुस्लिम को लेकर इनपुट मिलने के सवाल पर एडीजी ने बताया कि एसटीएफ की टीम उसकी तलाश में लगी हुई है। उो को लेकर अभी तक कोई भी अपडेट नहीं मिली है। उन्होंने बताया कि इस ऑपरेशन में एसटीएफ ने पूरी टीम लगा दी थी। ऐसे बहुत कम केसों में हुआ है, जिसमें एसटीएफ की इतनी टीमें लगी हों।

असदुद्दीन ओवैसी असद ने झांसी में हुए एनकाउंटर को लेकर भाजपा सरकार पर हमला बोला था। उन्होंने कहा कि यह सरकार धर्म देखकर एनकाउंटर कर रही है। आज के समय में दाढ़ी और टोपी वाला कोई भी व्यक्ति आरोपी है। अगर फैसला ऐसे ही करना है तो कोर्ट को बंद कर दिया जाए। कोर्ट और जजों की क्या आवश्यकता है।

दीपक

RELATED ARTICLES

Most Popular