Monday, May 11, 2026
Homeराष्ट्रीयअर्नब गोस्वामी को लिया गया हिरासत में

अर्नब गोस्वामी को लिया गया हिरासत में

मुंबई। मुंबई पुलिस ने बुधवार को रिपब्लिक टीवी के एडिटर इन चीफ अर्नब गोस्वामी को हिरासत में ले लिया। पुलिस उन्हें रायगढ़ थाने ले जा रही है। पुलिस ने अर्नब के घर पर तलाशी ली। गोस्वामी को अलीबाग में रजिस्टर्ड एक पुराने मामले में हिरासत में लिया गया है. इसी साल मई में महाराष्ट्र सरकार की तरफ से सीआईडी जांच के आदेश दिए गए थे।

अर्नब गोस्वामी और दो अन्य द्वारा कथित रूप से बकाया राशि न देने पर 53 वर्षीय एक इंटीरियर डिजाइनर और उसकी मां के आत्महत्या करने के मामले की सीआईडी द्वारा पुनः जांच करने के आदेश दिए गए थे। राज्य के गृह मंत्री अनिल देशमुख ने कहा कि इंटीरियर डिजाइनर अन्वय नाइक की बेटी आज्ञा नाइक ने दावा किया था कि रायगढ़ जिले में अलीबाग पुलिस ने बकाया राशि न दिए जाने के मामले की जांच नहीं की थी। इसलिए अन्वय और उनकी मां को आत्महत्या का कदम उठाना पड़ा। कथित तौर पर अन्वय नाइक द्वारा लिखे गए सुसाइड नोट में कहा गया था कि आरोपियों ने उनके 5.40 करोड़ रुपये का भुगतान नहीं किया था इसलिए उन्हें आत्महत्या का कदम उठाना पड़ा। रिपब्लिक टीवी ने आरोपों को खारिज कर दिया था।

RELATED ARTICLES

Most Popular