Sunday, April 19, 2026
Homeउत्तर प्रदेशअयोध्या के बाद अब काशी, मथुरा में बनाना है भव्य मन्दिर- तोगडि़या

अयोध्या के बाद अब काशी, मथुरा में बनाना है भव्य मन्दिर- तोगडि़या

बिजनौर ( हि.सं.) अंतर्राष्ट्रीय हिन्दू परिषद के अध्यक्ष डाॅ प्रवीण भाई तोगड़िया का कस्बा नूरपुर में विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल के स्वयंसेवकों ने गर्मजोशी से स्वागत किया।उन्होंने अपने सम्बोधन में कहा कि हिन्दू शौर्यवान है। हम नहीं जागे तो मिट जायेंगे।भगवान श्रीराम का मंदिर बना लिया है,काशी व मथुरा में भी मंदिर बनाकर रहेंगे।

यहां एक बैंकटहाल में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि कश्मीर में हिंदुओं का कत्ल इसलिए हुआ कि उन्होंने अपने भगवान को छोड़कर दूसरे भगवान को स्वीकार नहीं किया। भारत छत्रपति शिवाजी, श्रीकृष्ण, श्रीराम,गुरु गोबिंद सिंह जी का देश है।हिन्दू मरता नहीं है इसलिए डरता नहीं है। इसे बस जगाने की जरूरत है। बजरंग दल को चाहिए कि वह हिन्दू को जगाता रहे। उन्होंने कहा कि यह देश हमारा है। हम जनसंख्या नियंत्रण कानून बनाकर रहेंगे, समान नागरिक कानून बनाकर रहेंगे,त्रिशूल धारण करेंगे,शस्त्र पूजन करेंगे, सेना में भर्ती होकर देश सेवा करेंगे।एंटी लव जिहाद क़ानून बनाकर रहेंगे। कार्यक्रम में प्रान्त महामंत्री गौरव कुमार,दीपक कुमार, ईश्वरीय प्रसाद, जिलाध्यक्ष अनिल कुमार आदि ने विचार व्यक्त किये।अध्यक्षता धर्मेंद्र कुमार व संचालन सौरभ कुमार ने की।

नरेन्द्र

RELATED ARTICLES

Most Popular