Sunday, May 3, 2026
Homeउत्तर प्रदेशअम्बेडकर नगर : सड़क हादसे में पिता-पुत्री की मौत, मां-बेटी घायल

अम्बेडकर नगर : सड़क हादसे में पिता-पुत्री की मौत, मां-बेटी घायल

अंबेडकरनगर (हि.स.)। आलापुर थाना क्षेत्र स्थित रामनगर- बसखारी मुख्य मार्ग पर बुधवार को सड़क हादसे में मोटर साइकिल सवार पिता-पुत्री की मौत हो गयी है। जबकि मां-बेटी घायल हैं। पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। 

आलापुर थाना क्षेत्र के इंदईपुर सुलयां बाजार के निकट रामनगर-बसखारी मुख्य मार्ग पर थाना क्षेत्र के हथिनाराज गांव के पिपरी पुरवे के निवासी मोटर साइकिल सवार दिलीप कुमार त्रिपाठी अपनी पत्नी और दो बेटियों को लेकर ससुराल जा रहे थे। रास्ते में अज्ञात बोलेरो वाहन की चपेट में आने से मोटर साइकिल सवार दिलीप परिवार संग जमीन पर गिर गए। 
इस दौरान एक तेज रफ्तार पिकअप ने दिलीप और उनकी बेटी नंदनी को रौंद दिया, जिससे  घटनास्थल पर ही दोनों की मौत हो गयी है। जबकि उनकी पत्नी ममता और दूसरी बेटी निशी गंभीर रुप से घायल है।
सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रामनगर पहुंचाया गया, जहां गंभीर हालत के चलते उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। थानाध्यक्ष बृजेश सिंह ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आगे की कार्रवाई की जा रही है। 

RELATED ARTICLES

Most Popular