Sunday, April 19, 2026
Homeउत्तर प्रदेशअब पश्चिम अफ्रीकी देश सेनेगल की रेल पटरियों पर दौड़ेंगे ''भारतीय कोच''

अब पश्चिम अफ्रीकी देश सेनेगल की रेल पटरियों पर दौड़ेंगे ”भारतीय कोच”

रायबरेली(हि.स.)। दक्षिण पूर्व अफ्रीकी देश के बाद अब पश्चिम अफ्रीका में भी भारतीय कोच दौड़ेंगे। इसको लेकर अधिकारियों के दौरे तेज हो गए हैं। गुरुवार को पश्चिम अफ्रीकी देश सेनेगल के मायासिन कमारा-सेक्रेटरी ऑफ स्टेट इंचार्ज ऑफ रेलवे एवं साम्बा नडाए -डायरेक्टर जनरल मैनेजर ने फैक्ट्री परिसर का दौरा किया। इस उच्च प्रतिनिधिमण्डल ने आरेडिका में तैयार हो रहे कोचों का बहुआयामी अवलोकन किया। इस दौरान राइट्स के अधिकारी भी साथ रहे।

आरेडिका विदेशों में कोचों का निर्यात कर रहा है। इसी कड़ी में सेनेगल के एक उच्च प्रतिनिधि मंडल ने अरेडिका का दौरा किया। उपरोक्त प्रयासों को साकार रूप प्रदान करने लिए आरेडिका के महाप्रबंधक एस.एस.कलसी ने सेनेगल के उच्च प्रतिनिधि मण्डल को आरेडिका में चल रहीं विभिन्न प्रकार के कोचों के निर्माण एवं प्रौद्योगिकी के बारे में अवगत कराया। सेनेगल के प्रतिनिधिमंडल ने आरेडिका के कोचों की तकनीकी, डिजाइन एवं गुणवत्ता देख कर प्रसन्नता व्यक्त की और कहा कि यहाँ की अवसंरचना को देख कर ऐसा लगता है कि आरेडिका का कोच निर्माण हमारी आवश्यकताओं के अनुकूल है। जो सेनेगल रेलवे के अवसंरचनात्मक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका अदा कर सकता है।

इस अवसर आरेडिका के प्रधान मुख्य सामग्री प्रबंधक एन.डी.राव, पीएफए जेएन पांडेय, सीडब्ल्यूई ट्रेन सेट आर के एम पासी, सहित उच्च अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।

रजनीश

RELATED ARTICLES

Most Popular