Monday, April 20, 2026
Homeउत्तर प्रदेशअनियंत्रित कार यमुना नदी में गिरी, एक युवक की मौत

अनियंत्रित कार यमुना नदी में गिरी, एक युवक की मौत

– कार में दो लोगों के सवार होने की आशंका पर एनडीआरएफ का रेस्क्यू जारी

औरैया (हि.स.)। जिले के सदर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत एक कार घने कोहरे के चलते अनियंत्रित होकर रेलिंग तोड़ते हुए यमुना में जा गिरी। जैसे ही इसकी जानकारी कोतवाली पुलिस को हुई आनन-फानन में उन्होंने गोताखोरों के माध्यम से यमुना में गिरी कार को कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला। मगर तब तक उसमें सवार एक व्यक्ति की मौत हो चुकी थी।

जनपद गाजियाबाद नेवी में तैनात करन सेहगल पुत्र संजय सहगल निवासी राजनगर जनपद जालौन से कार पर सवार होकर शनिवार की देर रात्रि आ रहे थे। जैसे ही वह यमुना पुल पर पहुंचे, तभी घने कोहरे के चलते कार से नियंत्रण खो गया और रेलिंग तोड़ते हुए यमुना में जा गिरी। इसकी जानकारी राहगीरों द्वारा कोतवाली पुलिस को दी गई। सूचना पाकर पहुंची कोतवाली पुलिस ने करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद कार को बाहर निकाला।

मामले की जानकारी पाकर पुलिस अधीक्षक चारू निगम भी घटनास्थल पर पहुंच गई। पुलिस के साथ उन्होंने रेस्क्यू कर रस्सी के माध्यम से कार को बाहर निकलवाया। उन्होंने बताया कि यमुना नदी में गिरी कार से नेवी में तैनात करन सेहगल नाम के युवक का शव मिला है। जानकारी में पता उसके मुंबई में तैनात होने की बात पता चली है। पहचान के आधार पर परिजनों से जानकारी पर पता चला है कि वह कुल्लू मनाली घूमने गया था। फिलहाल अभी तक इसकी कोई जानकारी नहीं मिल सकी है कि वह जालौन मार्ग होते हुए औरैया क्यों आ रहा था। वही कार में दो लोगों के होने का अंदेशा है। इसको देखते हुए शनिवार की सुबह से एनडीआरएफ की टीम दूसरे कार सवार की तलाश में जुटी हुई है।

सुनील

RELATED ARTICLES

Most Popular