Sunday, September 27, 2026
Homeउत्तर प्रदेशअनियंत्रित कार नहर में गिरी, तीन दोस्तों की डूबने से मौत

अनियंत्रित कार नहर में गिरी, तीन दोस्तों की डूबने से मौत

गाजियाबाद (हि.स.)। थाना इंदिरापुरम थाना क्षेत्र में बीती रात एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर नहर में गिर गई। कार में सवार तीन दोस्तों की मौत हो गयी। तीनों ही खोड़ा कालोनी के निवासी हैं और अपने दोस्त की बहन की शादी में शामिल होने के बाद अपने घर लौट रहे थे।

घटना की जानकारी सड़क पर जा रहे युवक ने 112 नंबर पर कॉल कर पुलिस को सूचित किया। लेकिन जब तक पुलिस मौके पर पहुंची और कार को क्रेन से बाहर निकाला गया, तब तक तीनों युवकों की मौत हो चुकी थी।

पुलिस अधीक्षक नगर (द्वितीय) ज्ञानेंद्र सिंह ने शुक्रवार को बताया कि खोड़ा कॉलोनी में रहने वाले ललित, देबू और सोनू नाम के तीन युवक अपने एक दोस्त की बहन की शादी में इंदिरापुरम स्थित एंबिएंस मॉल में शामिल होने गए थे। जब वे वापस लौट रहे थे, और उनकी कार कनावनी पुलिया के पास पहुंची तो कार अचानक ही अनियंत्रित होकर नहर में जा गिरी।

इस रास्ते से देर रात में कम लोगों का आना जाना होता है। इसलिए कोई उन्हें देख नहीं पाया और उनकी कार काफी देर तक पानी में डूबी रही। कार में सवार तीनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने क्रेन से कार्य को बाहर निकाला। कार के अंदर तीन युवक मृत अवस्था में थे। तीनों की पहचान खोड़ा के रहने वाले ललिता, देबू और सोनू के रूप में हुई है।

फरमान अली

RELATED ARTICLES

Most Popular