Sunday, April 19, 2026
Homeउत्तर प्रदेशअतीक और अशरफ को दफनाने के लिए खोदी जा रही कब्र

अतीक और अशरफ को दफनाने के लिए खोदी जा रही कब्र

– थोड़ी देर में शुरू होगा पोस्टमार्टम, सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त

प्रयागराज (हि.स.)। पुलिस अभिरक्षा में मारे गए अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ को दफनाने के लिए कसारी मसारी कब्रिस्तान में कब्र खोदी जा रही है। यह कब्र ठीक उसके माता-पिता के पास खोदी गई है।

जनपद में अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की हत्या के बाद उत्तर प्रदेश में धारा 144 लागू कर दी गई है। प्रयागराज में शांति व्यवस्था बनी रहे इसको लेकर चप्पे-चप्पे पर पुलिस की टीमें गश्त कर रही हैं। यह खबर आ रही है कि डॉक्टरों की पांच सदस्यीय टीम दोनों भाईयों का वीडियो ग्राफी के साथ थोड़ी देर में पोस्टमार्टम करेंगे। अतीक और उसके भाई को दफनाने के लिए कसारी मसारी कब्रिस्तान में दो कब्रें खोदी जा रही हैं। यह कब्र ठीक अपने बेटे असद के पास और अतीक के पिता-और माता की कब्र के नीचे खोदी जा रही है। जहां इन दोनों भाईयों के शवों को सुपुर्द ए खाक किया जाएगा। क्रबिस्तान में सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

दीपक

RELATED ARTICLES

Most Popular