Saturday, September 26, 2026
Homeमंडललखनऊ मंडलअजय संतोष ने 8 अंकों के साथ शतरंज चैम्यिनशिप पर किया कब्जा

अजय संतोष ने 8 अंकों के साथ शतरंज चैम्यिनशिप पर किया कब्जा

अवध महोत्सव में हुई शतरंज प्रतियोगिता सम्पन्न

लखनऊ(हि.स.)। उ.प्र. संगीत नाटक अकादमी चल रहे अवध महोत्सव में हुई शतरंज प्रतियोगिता चेस फॉर एवरीवन फिडे रेटिंग चेस टूर्नामेंट में अजय संतोष ने आठ अंकों के साथ चैम्पियनशिप पर कब्जा किया। विजेताओं खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया गया।

चैम्पियनशिप के नौवें व अंतिम चक्र में प्रथम बोर्ड पर कानपुर के अरिहम बरोलिया को लखनऊ के संयम श्रीवास्तव ने काले मोहरों से खेलते हुए परास्त किया और 8 अंक अर्जित किए। गौतम बुद्ध नगर के अजय संतोष पर्वतारेड्डी ने भी 8 अंक प्राप्त किए। परंतु बेहतर टाई स्कोर के चलते अजय संतोष ने 8 अंकों के साथ चैम्यिनशिप पर अपना कब्जा जमा लिया तथा संयम को द्वितीय स्थान से संतोष करना पड़ा। आगरा के पार्थ गुप्ता, कानपुर के रामानुज मिश्रा तथा आजमगढ़ के शिवम पांडे तीनों खिलाड़ियों ने 7-7 अंक अर्जित किये परन्तु बेहतर टाई ब्रेक स्कोर के अनुसार क्रमशः तीसरा, चौथा एवं पांचवा स्थान प्राप्त हुआ।

वैटरन कैटेगरी में लखनऊ के कपिल कुमार खरे ने 6 अंकों के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया, लखनऊ के अजीत श्रीवास्तव एवं के.एम. शुक्ला दोनों खिलाडियों ने 4-4 अंक प्राप्त किये परंतु बेहतर टाई ब्रेक के आधार पर उन्हें क्रमशः दूसरा व तीसरा स्थान प्राप्त हुआ।

अंडर 9 आयु की बालिका वर्ग में सूरत की वरेन्य लक्ष्मी वाका ने 5.5 अंकों के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया, गोरखपुर की दीपांजलि श्रीवास्तव ने 4 अंकों के साथ दूसरा तथा लखनऊ की दियारा अग्रवाल ने 3 अंकों के साथ तीसरा स्थान प्राप्त किया।

अंडर 9 आयु के बालक वर्ग में झांसी के प्रत्यूष कुमार ने 5.5 अंकों के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया, बरेली के मृत्युंजय सक्सेना ने 4 अंकों के साथ दूसरा तथा लखनऊ के अग्रार्थ मिश्रा ने 3 अंकों के साथ तीसरा स्थान प्राप्त किया।

अंडर 13 आयु की बालिका वर्ग में वाराणसी की समृद्धि तिवारी ने 6 अंकों के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया, लखनऊ की सान्वी अग्रवाल ने 5.5 अंकों के साथ दूसरा तथा प्रयागराज की अर्चिता अग्रवाल ने 5 अंकों के साथ तीसरा स्थान प्राप्त किया।

अंडर 13 आयु के बालक वर्ग में प्रयागराज के अर्नव अग्रवाल, लखनऊ के दिव्यांश पांडे तथा लखनऊ के गौरांश जायसवाल तीनों खिलाडियों ने 6-6 अंक प्राप्त किये परंतु बेहतर टाई ब्रेक के आधार पर उन्हें क्रमशः प्रथम, दूसरा व तीसरा स्थान प्राप्त हुआ।

अंडर 17 आयु की बालिका वर्ग में कानपुर की अनन्या श्रीवास्तव ने 5.5 अंकों के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया, गोरखपुर की विजया अग्रवाल ने 4 अंकों के साथ दूसरा तथा नोएडा की भाव्या हसीजा ने 3.5 अंकों के साथ तीसरा स्थान प्राप्त किया।

अंडर 17 आयु के बालक वर्ग में कानपुर के अरिहन बरोलिया एवं गोरखपुर के लक्ष्मीनारायण द्विवेदी दोनों खिलाडियों ने 6-6 अंक प्राप्त किये परंतु बेहतर टाई ब्रेक के आधार पर उन्हें क्रमशः प्रथम व द्वितीय स्थान प्राप्त किया, कानपुर के विदित श्रीवास्तव ने 5.5 अंकों के साथ तीसरा स्थान प्राप्त किया।

महिला वर्ग में लखनऊ की अनुभवी सिंह ने 4.5 अंकों के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया, वाराणसी की श्वेता भारती ने 4 अंकों के साथ दूसरा तथा नोएडा की सौम्या हसीजा ने 3 अंकों के साथ तीसरा स्थान प्राप्त किया। इसके संयोजक अनिल कुमार रायजादा थे।

शैलेंद्र

RELATED ARTICLES

Most Popular