Sunday, September 13, 2026
Homeउत्तर प्रदेशअखिलेश यादव फिर बने सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष

अखिलेश यादव फिर बने सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष

लखनऊ (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को लगातार तीसरी बार समाजवादी पार्टी (सपा) का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना गया है। सपा के प्रमुख महासचिव प्रो. रामगोपाल यादव ने पार्टी के दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन के दूसरे दिन गुरुवार को राष्ट्रीय अध्यक्ष पद पर अखिलेश के निर्विरोध निर्वाचन की घोषणा की। अध्यक्ष पद के चुनाव में अखिलेश के अलावा किसी अन्य नेता के नाम का प्रस्ताव नहीं आया था।

लखनऊ के रमाबाई अंबेडकर स्टेडियम में आयोजित सपा के राष्ट्रीय सम्मेलन का गुरुवार को अंतिम दिन है। लगातार तीसरी बार अध्यक्ष बनने के बाद अखिलेश ने पार्टी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं के प्रति आभार जताया। अखिलेश ने सत्ताधारी भाजपा पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से कहा कि यह जिम्मेदारी आप सब ने तब दी है, जब देश के लोकतंत्र और संविधान को खतरा है।

दिलीप शुक्ल

RELATED ARTICLES

Most Popular