Wednesday, October 14, 2026
Homeउत्तर प्रदेशअखिलेश यादव दो दिवसीय दौरे पर तेलंगाना जाएंगे

अखिलेश यादव दो दिवसीय दौरे पर तेलंगाना जाएंगे

लखनऊ (हि.स.)। समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव मंगलवार से दो दिवसीय तेलंगाना राज्य के दौरे पर जाएंगे। यह जानकारी सोमवार को पार्टी की ओर से दी गई है।

सपा के आधिकारिक ट्वीटर अकाउंट से ट्वीट कर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के दो दिवसीय तेलंगाना प्रदेश के दौरे की जानकारी दी गई है। बताया गया है कि सपा अध्यक्ष 17 और 18 जनवरी 2023 को दो दिवसीय तेलंगाना प्रदेश के दौरे पर रहेंगे। तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस) प्रमुख और तेलंगाना के मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव और समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव के सियासी विचार काफी मिलते-जुलते हैं।

दोनों नेता आने वाले लोकसभा 2024 चुनाव को लेकर तीसरे मोर्चा बनाकर एडीए की सरकार से चुनाव मैदान में उतरने की तैयारी में है। इसको लेकर दोनों के बीच अक्सर मुलाकात का दौर पर जारी है। अखिलेश यादव का दो दिवसीय तेलंगाना दौरा इसी का हिस्सा माना जा रहा है। इससे पूर्व दिल्ली में टीआरएस के कार्यालय के उद्घाटन अवसर पर भी अखिलेश यादव ने टीआरएस प्रमुख के. चंद्रशेखर राव से मुलाकात की थी।

मोहित

RELATED ARTICLES

Most Popular